हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। आज आयोजित एक कार्यक्रम में भेल ई एम बी के सचिव विनीत जैन मख्य अतिथि और संयुक्त सचिव विशिष्ट अतिथि के रुप में सम्मलित हुए।संस्था अध्यक्ष अमित ने कहाँ की मूर्तियां नही पेड़ लगाओ।जो हमारे पूर्वज है उनकी याद में पौधे लगाओ ताकि वातावरण शुद्व हो सके।उन्होंने कहाँ की प्रति व्यक्ति पेड़ो की संख्या 22 है, जोकि एक सोचनीय विषय है। इसलिए सबको पेड़ लगाने चाहिए टीम के द्वारा विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र /छात्राओं जिनमें अंजलि सैनी कक्षा12, भूमिका कक्षा 11, निखिल और सूर्यांश कक्षा 10दिव्या शर्मा कक्षा 9, ओम कक्षा 8, दिव्यांश कक्षा 7, रवी कक्षा 6, कृष्णा कक्षा 5 दबिया कक्षा 4 सम्मलित हैं को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर ए बी जोशी ने किया, इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजपाल सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता राजेन्द्र शर्मा, सुभाष चन्द्र शर्मा, किरण गुप्ता, जय ओम गुप्ता, राजेन्द्र कुमार, कामराज सिंह, संदीप गोयल, बृजेश शर्मा, ओ पी सिंह, राकेश भटनागर, विश्वेश्वर त्यागी, सुनील सैनी, अल्का शर्मा, बृजेश कुमार, ओम प्रकाश, निखत प्रवीण आदि उपस्थित थे इसके बाद हेल्पिंग हैड्स संस्था अध्यक्ष अमित जांगिड़, उपाध्यक्ष पंकज त्यागी, सोशल मीडिया प्रभारी अभिनव भटिजा, संरक्षक पी.के.बंसल, रवि कश्यप, संदीप चौधरी, मनमोहन सिंह, योगेश जांगिड़, संदीप खन्ना, पीयूष धीमान, त्रिलोक, जितेंद्र धीमान आदि ने अतिथियों और विद्यालय के शिक्षकों व छात्र छात्राओं के साथ विद्यालय में विभिन्न प्रजातियों के पौधो का वृक्षारोपण किया, संस्था द्वारा अतिथियों को औषधीय पौधे प्रदान किये गये, मुख्य अतिथि विनीत जैन ने हेल्पिंग हैड्स के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण बचाने की दिशा में वृक्षारोपण उत्तम कार्य है, बच्चों को इनकी देख रेख की जिम्मेदारी उठाने को कहा। पंकज त्यागी और पी.के.बंसल ने कहा कि उनकी संस्था हेल्पिंग हैड्स लगातार सामाजिक और पर्यावरण क्षेत्र में कार्य कर रही है उन्होने विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजपाल सिंह और स्टाफ को सहयोग के लिए धन्यवाद किया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours