हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर नगर में एक महिला की कोरोना से मौत हो गई है, आपको बताते चलें कि 2 अगस्त को उमा गुप्ता पत्नी राजकुमार गुप्ता निवासी लक्सर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, यह महिला पहले से बीमारी के चलते इलाज देहरादून के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था। जहां पर महिला का कोरोना टेस्ट भी कराया गया था, 2 अगस्त को इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी तो महिला को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था, स्थानीय प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के परिजनों का सैंपल लेकर क्वॉरेंटाइन कर इनके प्रतिष्ठानों को भी बंद करा दिया था। देर रात सूचना मिली की कोरोना के चलते महिला की मौत हो गई है।

महिला की मौत की खबर आते ही डॉक्टरों की टीम महिला के घर पहुंची और परिवार के 3 सदस्यों का रैपिड टेस्ट कर महिला के अंतिम संस्कार के लिए भेजे जाने की अनुमति दी। वही मौके पर पहुंचे डॉक्टर जॉर्ज सेमवाल ने बताया कि देर रात उमा गुप्ता की कोरोना के चलते मौत हो गई है। इसकी सूचना मिली थी तो हम लोग आज उनके घर पर पहुंचे इन्हें अंतिम संस्कार के लिए जाना था उसी क्रम में 3 लोगों का रैपिड टेस्ट कर अंतिम क्रिया कर्म में जाने की अनुमति दी गई है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours