हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जैसा हम सभी जानते हैं कि मौसम तेजी से बदल रहा है ऐसे में सर्दी-जुकाम और सामान्य फ्लू होना आम बात है। लेकिन अब इस कोरोना वायरस ने सभी लोगों के मन में डर का माहौल पैदा कर दिया है। हर कोई इस वायरस से बचने के उपाय अपनाना चाहता है लेकिन डर का माहौल इतना है कि हल्की खांसी या जुकाम में भी लोग दहशत में आ रहे हैं। क्योंकि कोरोना वायरस के लक्षण भी कॉमन कोल्ड जैसे ही हैं, सर्दी, नाक बहना, खांसी, बुखार, आदि इस वजह से भी लोगों के लिए इस बीमारी को पहचानना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में बेहद जरूरी है कि घबराने और पैनिक होने की बजाए आप जागरुक बनें।
वायरस से बचने के लिए जो जरूरी काम करने चाहिये
हाथ धोना कोरोना वायरस को भगाने का सबसे आसान तरीका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO और सभी बड़े वैज्ञानिक बार बार यही बात कह रहे हैं कि कोरोना वायरस को दूर भगाने के लिए अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करें और बेसिक हाइजीन का पूरा ख्याल रखें। दिनभर में जितनी बार हो सके हाथों को साबुन-पानी से अच्छी तरह से धोएं। अगर पानी से हाथ धोना संभव न हो तो ऐल्कॉहॉल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें जिसमें करीब 70 प्रतिशत ऐल्कॉहॉल हो।
कोरोना वायरस संक्रमण से बचने का बेहद आसान तरीका यही है कि आप बार-बार अपनी नाक, आंख और मुंह में हाथ लगाने से बचें। दरअसल अगर आपने किसी संक्रमित जगह को छू लिया हो तो और उसके बाद आप अपने चेहरे को हाथ लगाएंगे तो जाने अनजाने आप खुद ही उस वायरस को शरीर में प्रवेश करा सकते हैं। इसलिए डॉक्टर सलाह देते हैं कि अपने फेस को सबसे ज्यादा सुरक्षित रखें। गंदे हाथों से अपनी आंख, नाक और मुंह को बिलकुल न छूएं। अगर आपने इन्हें छू भी लिया तो जल्द से जल्द हाथ को साबुन पानी से धो लें या हैंड सैनिटाइजर से हाथों को साफ कर लें।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours