हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार सीओ सदर विजेंद्र दत्त डोभाल के चार्ज संभालते ही अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। अगर बात कि जाए थाना सिडकुल क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की तो खनन माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन को अंजाम दे रहे थे। और भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में ट्रैक्टर ट्राली द्वारा अवैध खनन कर बड़े स्तर से चांदी ही चांदी काट रहे थे। जिस पर लगाम करते हुए सीओ सदर ने क्षेत्र में शक्ति बढ़ा दी है। और फल स्वरूप सिडकुल पुलिस ने अन्नेकी गांव के करीब अवैध खनन आरबीएम से लदी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर सीज कर दिया। जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
वीडियो: सीओ सदर
वहीं सीओ सदर विजेंद्र दत्त डोभाल ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। और मुखबीर से सूचना मिली की औरंगाबाद स्थित चंदा ताल नदी में अवैध खनन किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा जब वहां छापेमारी की गई तो अवैध खनन से लदे एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ गया। जिस पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्राली को सील किया गया है। और अवैध खनन की रिपोर्ट संबंधित मजिस्ट्रेट को भेज दी गई है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस का सहयोग करें। और अपने आसपास हो रहे खनन की तुरंत सूचना संबंधित थाना व उच्चाधिकारीयों को दें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए खनन माफियाओं पर भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, और अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours