हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन की कड़े शब्दों में निंदा की है, उन्होंने कहा कि इस कोरोना महामारी के भयावह काल में भी कांग्रेस केंद्र और प्रदेश सरकार को सहयोग करने के बजाय राजनीति कर रही है, विकास तिवारी ने प्रेस को जारी बयान में कहा की यह वही कांग्रेस पार्टी है जिसने चीन से चंदा लिया था, यह वही कांग्रेस है जिसके नेता चीन और पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं, उन्होंने कहा की कांग्रेस आतंकवादियों का पक्ष लेती है और शहीदों की शहादत पर सबूत मांगती है। उड़ी सर्जिकल स्ट्राइक और दुश्मन पर हुई अन्य सैन्य कार्यवाहियों पर सबूत मांगती है।
देश के अंदर सांप्रदायिक वातावरण को बढ़ावा देती है। यह वही कांग्रेस है जिसने आज तक राम मंदिर का निर्माण नहीं होने दिया और देश में अस्थिरता का माहौल बनाए रखा। इसी कांग्रेस ने कश्मीर में धारा 370 और 35a लगाई जिसके कारण वहां के नागरिक दोयम दर्जे का जीवन जीने को मजबूर थे। लेकिन बधाई देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और गृह मंत्री अमित शाह को जिनके अथक प्रयासों से इस काले कानून को समाप्त कर दिया गया है, आज कांग्रेस और उसके नेता अपनी नाकामी छुपाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई कांग्रेस जिसके तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरकार की आधी से ज्यादा कैबिनेट तिहाड़ जेल में हुआ करती थी। आज वे भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगा रहे हैं उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी में कांग्रेस के नेता पहले यह बताएं कि पीएम और सीएम केयर फंड में उनका क्या सहयोग रहा अतःभाजपा पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस के नेता अपने गिरेबान में झांके और जन सेवा का कार्य करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours