हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार धर्मनगरी में गुरु पूर्णिमा का पर्व मठ आश्रमो और विभिन्न स्थानों पर बडी सादगी के साथ मनाया गया। जिसमें भक्तों ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर अपने गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने भक्तों को विशेष दीक्षा प्रदान की उन्होंने कहा कि गुरु जीवन से अंधकार को दूर करता है और ज्ञान रूपी प्रकाश का उदय गुरु की शिक्षाओ द्वारा होता है। 
उन्होंने संक्रमित कोरोना के प्रति अपने भक्तों को जागरूक किया और कोरोनावायरस से बचने के लिए सरकार की गाइडलाइनओ को अमल में लाने की अपील भी की है। दूसरी ओर मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माता-पिता और गुरुजन एक मार्गदर्शक के रुप में हमें जीवन की सही दिशा को दर्शाते हैं और हमारे जीवन का उचित मार्गदर्शन करते हैं। हमें गुरु के बताए मार्ग पर चलकर काम, क्रोध, लोभ, मोह को त्याग कर एक संस्कारित व्यक्तित्व का परिचय देना चाहिए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours