हरिद्वार की गूंज (24*7)
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। वर्षा ऋतु आरम्भ हो रही है परन्तु नगर पालिका शिवालिक क्षेत्र मे जल भराव की समस्या का स्थाई हल ढूंढ पाने मे फेल हो रही है। जल भराव की इस समस्या पर जहां वर्षा प्रारम्भ होने से पहले कार्य योजना तैयार करके काम शुरू होने की जरूरत थी। लेकिन नगर पालिका का ढूलमूल रवैया तथा राजनीतिक प्रतिद्वंदता के कारण लोग को क्षेत्र में जल भराव की समस्या से दो-चार होना पड रहा है।
नगर पालिका के वार्ड नं०12 रामधाम काॅलोनी बहादराबाद मे हल्की वर्षा होने के कारण जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। रामधाम काॅलोनी में गलियों मे सडक बनाने का काम वर्षा सीजन शुरू होने पर कराया जा रहा है। जबकि कुछ गलियाॅ क्षतिग्रस्त पडी है। जिसके कारण क्षेत्रवासियों का गलियों से बाहर निकल पाना मुश्किल हो रहा है। लोगो का कहना है कि बारिश के सीजन में जल भराव की समस्या बनी रहती है। जिसका स्थाई समाधान किया जाना जरूरी है। लेकिन हर साल बारिश सीजन खत्म होने जल भराव से जुडी योजनाए फाईलों मे दम तोड देती है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours