हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सत्यम विहार स्थित सामुदायिक पार्क में सेवादल विधानसभा अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी व राहुल प्रियंका गांधी सेना के अध्यक्ष हरीश साहनी की अध्यक्षता  में वृक्षारोपण कर कारगिल शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। थानेश्वर शर्मा व सत्यम विहार सोसायटी के महामंत्री शलभ गुप्ता ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की सेना की पराक्रम और शौर्य से पूरा देश गौरव महसूस कर रहा है। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता दीपक जखमोला व उत्तराखंड  किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महमंत्री ध्रुव कुमार शैंकी  ने कहा की वृक्षारोपण कर शहीदों की स्मृति को अक्षण बनाए रखने का कांग्रेस जन प्रयास कर रहे हैं, इसी क्रम में शहर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शहीदों की स्मृतियों को भी नमन किया जाएगा। इस अवसर पर युवा नेता वेदांत उपाध्याय ने सबका आभार प्रकट किया कार्यक्रम में  नीरज साहू ,राजेश चौधरी, शिवकुमार राजपूत, पंकज चौबे आदि उपस्तिथ थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours