हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने राजकीए महाविद्यालय लक्सर पहुंच कर विद्यालय की प्राचार्य के माध्यम से विद्यालय की कई महत्वपूर्ण मांगो को लेकर उच्च शिक्षा निदेशालय हल्द्वानी उत्तराखंड को ज्ञापन भेजा। जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा अवगत कराया गया है कि राजकीए महाविद्यालय में एम०ए पी०जी की क्लास इसी सत्र से शुरू की जाए, बीए प्रथम वर्ष में सीटों की वृद्धि संस्कृत में शिक्षा शास्त्र के विषय की इसी वर्ष से शुरुआत की जाए, बी०एससी बी०कॉम व बी०एड की कक्षाएं जल्द संचालित व सेमिनार की व्यवस्था की जाए। छात्र संघ के भवन की अलग से व्यवस्था की जाए, पुस्तकालय में नई पुस्तकों और कंप्यूटर कक्ष इसके लिए अलग से टीचर की व्यवस्था की जाए। विद्यालय में कैंटीन और विद्यालय के अंदर छात्र-छात्राओं को लाने व जाने की व्यवस्था की जाए, उन्होंने कहा है कि इन सब मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अन्यथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता आने वाली 24 अगस्त को महाविद्यालय के अंदर उग्र आंदोलन करेंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours