हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। कांवड मेला स्थगित होने के कारण हरिद्वार क्षेत्र मे बाहर से आने वाले कावडियों का प्रवेश निषेध है। कावडियों को रोकन के लिए बाॅर्डर पर ही सघन चैकिंग करके कावंड के रूप में आने वाले श्रद्वालुओं पर उत्तराखण्ड सरकार के फैसले के अनुसार रोक लगा दी गई है। एसएसपी कार्यालय द्वारा इस कार्य के लिए एसपी सिटी तथा सीओ हरिद्वार के निर्देशन मे कई टीमों का गठन किया गया। सघन जाॅच के दौरान अलकनन्दा होटल के प्रशासनिक मार्ग पर एक बिना नम्बर प्लेट एक वाहन खडा था जिसमे ड्राईवर वाली सीट के बराबर वाली सीट पर एक व्यक्ति खिडकी से हाथ बाहर निकाले हुए पिस्टल लहरा रहा था। पुलिस द्वारा जब उक्त वाहन को रूकने का ईशारा किया तो वह सीसीआर की तरफ वाली सडक पर मुडकर भागने का प्रयास करने लगे।  पुलिस द्वारा तेजी से उक्त वाहन तथा लोगो को पकडा गया। जिसके पीछे की ओर क्स्5ब्त् 2866 लिखी नम्बर प्लेट लगी मिली। जाॅच करने पर पता चला कि उक्त वाहन मे चार व्यक्ति प्रवीण सिंह उर्फ सूर्या पुत्र नरेश कुमार निवासी देवली गांव, थाना देवसराय, खानपुर दिल्ली, शिवम उर्फ रोहित पुत्र प्रेमसिंह निवासी नेहरू नगर, जल विकार के पास थाना लाजपत नगर, दिल्ली, श्रवण उर्फ अक्षय शर्मा पुत्र प्रेम शंकर शर्मा निवासी देवली खानपुर थाना देवसराय, दिल्ली और सूबेर सिंह पुत्र गुलबख्श सिंह निवासी, लाजपत नगर, दिल्ली। को गिरफ्तार किया है। जिसमे अभियुक्त प्रवीण के कब्जे से 02 जिंदा कारतूस तथा शिवम उर्फ रोहित के कब्जे से एक पिस्टल तथा 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए। लाइसेंस तथा संतोषजनक उत्तर न देने पर अभियुक्तों के विरूद्व संबंधित धाराओ मे अपराध पंजीकृत करते हुए न्यायालय भेज दिया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह रमोला, उपनिरीक्षक पवन डिमरी सहित कांस्टेबल प्रमोद पुरोहित, सते सिंह, चन्द्र शेखर तथा आनन्द तोमर रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours