हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। आज अहबाबनगर व्यापार मंडल ज्वालापुर हरिद्वार का गठन किया गया सभा की अध्यक्षता संरक्षक अकबर खान जी और संचालन गुलबहार कुरैशी ने किया सभा में अहबाबनगर के सभी व्यापारी भाईयो द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए हैदर नकवी और महामंत्री के लिए मौहम्मद दानिश कोषाध्यक्ष के लिए राजा अली वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए गुलबहार कुरैशी को चुना गया जिसमें प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री संजीव नैय्यर जी ने व्यपारी एकता पर जोर देकर व्यापारी हित में संजीव नैयर ने कहा कि शासन प्रशासन को लगातार व्यापारियों का सहयोग मिलता रहता है, व्यापारियों के हितों से किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि व्यापारी एकता के बल पर ही अपनी समस्याओं को हल करा सकते हैं संगठन की पहचान एकता के बल पर ही होती है, उन्होंने कहा कि अहबाबनगर व्यापारी की समस्या का निधान हर संभव किया जाएगा तहसील अध्यक्ष मर्दुल कौशिक ने कहा कि कहा कि व्यापारी समय-समय पर प्रशासन को अपना सहयोग देते चले आ रहे है, आर्थिक मंदी के कारण व्यापारी मानसिक रूप से परेशान है, लेकिन समस्याओं का हल मिलजुल कर ही किया जा सकता है, उन्होंने राज्य सरकार से भी आह्वान करते हुए कहा कि व्यापारियों के लिए बिजली के बिल टैक्स आदि को माफ किया जाए जिससे व्यापारी आर्थिक परेशानियों से उबर सके। अहबाबनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैदर नकवी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलबहार कुरैशी ने कहा कि अहबाब नगर व्यापारियों के हितों के लिए हर स्तर पर कार्य करेगें और व्यापारियों की समस्या का समाधान करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। उपस्थित रहें विपिन गुप्ता, अध्यक्ष ज्वालापुर व्यापार मंडल, विक्की तनेजा, अशरफ अंसारी, शादाब अंसारी फैज़ टेलिकॉम, शादाब अंसारी, तालिब अंसारी, राव सोनू, सुहैल, नुसरत, इखलाक भाई, नईम अंसारी, खुशनवाज़ अंसारी, असलम अंसारी, आदि उपस्थित रहें।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours