हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के भूरना गांव में दो दिन पहले घर में सो रहे एक व्यक्ति को दिनदहाड़े गोली मारने के मामले में पुलिस ने कोतवाली में प्रेंस कांफ्रेंस कर घटना का खुलासा किया है। घायल व्यक्ति के भाई धनेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर लक्सर पुलिस ने 18 लोगों के एक राय होकर घर में घुसकर गोली मारकर घायल करने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया था। वही एसपी देहात स्वपन किशोर ने बताया कि मुख्य आरोपी दीपक उर्फ दीपू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हमारी उनसे पुरानी रंजिश चल रही थी। जिस कारण मैंने प्रतिश को गोली मारी लेकिन वह बच गया। उन्होंने बताया आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। बाकी और आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी हेमेंद्र सिंह नेगी, बाजार चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल कांस्टेबल वीरेंद्र शर्मा, कांस्टेबल उत्तम सिंह, कांस्टेबल मनोज मलिक आदि शामिल रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours