हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। रोटरी इंटरनेशनल के तत्वाधान में रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल द्वारा अन्नपूर्णा दिवस पर नगर निगम केदार हर्बल पार्क में पौधा रोपण किया गया। मेयर गौरव गोयल तथा नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बीस औषधीय पौधे रोपित किए।संस्था की सचिव डॉक्टर संगीता सिंह ने कहा कि उनकी संस्था विभिन्न अवसरों पर पौधारोपण सहित अनेक सामाजिक कार्य करती रहती है। इसी के अंतर्गत आज नगर निगम स्थित केदार हर्बल पार्क में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, सत्येंद्र मित्तल, दिनेश सैनी, पियूष गर्ग, सविता सिंह, अंजली गर्ग, अंशुल जैन, आशू जैन, नीता मित्तल, खुशी सिंह, कमलेश पवार,अंजू कुमार, अंजली गर्ग, पायल अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, रमा गुप्ता, रक्षा रतूड़ी, डॉ.पीपी रतूड़ी आदि मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours