हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। मुखबिर की सूचना पर लक्सर के सुल्तानपुर आदमपुर में घर मे हो रही गोकशी पर पुलिस ने छापा मारकर एक व्यक्ति को धर दबोचा। मौके से पुलिस ने 90 किलो गोवंश बरामद किया। वही लक्सर कोतवाली एस०एस०आई अभिनव शर्मा ने बताया कि सुल्तानपुर चौकी इंचार्ज लोकपाल द्वारा गोकशी पकड़ी गई है, जिसमें फुरकान पुत्र रहमत निवासी सुलतानपुर आदमपुर को 90 किलो गोवंश के साथ गिरफ्तार किया है। मौके से छूरी और कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है, उन्होंने बताया अभी तीन आरोपी फरार चल रहे हैं जल्द ही तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours