हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। गुरु पूर्णिमा का पर्व आज नगर में विभिन्न स्थानों पर बड़े धूमधाम से मनाया गया। मेयर गौरव गोयल ने हरिद्वार स्थित कैलाशानंद जी महाराज, शंकराचार्य राजराजेश्वर जी महाराज के आश्रम पहुंच उन्हें गुरु पूर्णिमा की बधाई दी तथा उनसे आशीर्वाद लिया, वहीं दूसरी ओर रुड़की स्थित श्री बालाजी ज्योतिष प्रतिष्ठान केंद्र तथा उत्तराखंड ज्योतिष परिषद द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री तथा अचार्य पंडित रमेश सेमवाल द्वारा भक्तों को विशेष दीक्षा प्रदान की गई तथा गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि गुरु जीवन से अंधकार को दूर करता है तथा ज्ञान रूपी प्रकाश का उदय होता है।स्वामी यतींद्रानंद गिरि जी महाराज, आचार्य पंडित लोकेश शास्त्री, पंडित राजकुमार, पंडित जगदीश प्रसाद पैन्यूली तथा महंत कौशिक आदि के आवास पर भी पहुंच कर मेयर गौरव गौरव ने उनसे मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा की महिमा का वर्णन करते हुए स्वामी यतींद्रानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि माता-पिता तथा गुरुजन एक मार्गदर्शक के रुप में हमें जीवन की सही दिशा को दर्शाते हैं एवं हमारे जीवन का उचित मार्गदर्शन करते हैं।उन्होंने कहा कि आज व्यास पूर्णिमा काफी दिन है। गुरु के बताए मार्ग पर चलकर हमें काम, क्रोध, लोभ, मोह को त्याग कर एक संस्कारित व्यक्तित्व का परिचय देना चाहिए।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours