हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि जो वादा नगरवासियों से उन्होंने चुनाव से पूर्व किया था,उन वादों को पूरा करने के लिए वह अपनी ओर से विकास कार्यों को गति देने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उक्त् बातें मेयर गौरव गोयल ने शिवपुरम गली नंबर 3 में बनने वाली सड़क के शुभारंभ अवसर पर कहीं।उन्होंने कहा कि विकास ही उनका प्रमुख नारा था तथा भाजपा भी सबका साथ,सबका विकास के स्लोगन के साथ विकास को प्राथमिकता दे रही है।क्षेत्रवासियों से वादा किया कि आने वाले दिनों में उनकी तमाम समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के तौर पर किया जाएगा।वार्ड पार्षद मांगेराम ने कहा कि वह अपने वार्ड के विकास तथा समस्याओं के निस्तारण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं।वार्ड वासियों की जो भी समस्या है उसके समाधान के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।मेयर गौरव गोयल ने हिंदी में टाइप की गई टेंडर की प्रतियां मोहल्ले वासियों को वितरित की तथा कहा कि बनने वाली सड़क का स्थानीय निवासी स्वयं निरीक्षण करें एवं दी गई हिंदी टेंडर प्रतिलिपि के आधार पर सामग्री के इस्तेमाल की स्वयं जांच करें,इससे सड़क की गुणवत्ता तो बढ़ेगी ही साथ ही लंबे समय तक सड़क के खराब होने अथवा टूटने का भी खतरा उत्पन्न नहीं होगा।इस अवसर पर अनेक वार्डवासी मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours