हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। खानपुर विधानसभा के खानपुर से लेकर दललावाला तक करीब 7 किलोमीटर का सड़क निर्माण होना है जिसमें रास्ते में पड़ने वाले सभी गांव में टाइल्स लगाई जानी है गांव के बाहर के हिस्से पर सड़क का निर्माण किया जाना है और कार्य शुरू हो चुका है लोगों ने कार्य में हो रही गड़बड़ी की शिकायत क्षेत्रीय विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन से की है। खानपुर विधायक ने आज मौके पर आकर सड़क निर्माण का जायजा लिया। सड़क में मिली खामियों को लेकर विधायक भड़क उठे और संबंधित अधिकारियों पर बरस पड़े। उन्होंने पी डब्लू डी एक्शन से तीखे स्वर में कहा कि ठेकेदार को तत्काल नोटिस जारी किया जाए। जिस सड़क पर 50 टन से अधिक वजन के डंपरओं को चलना होता है वह सड़क अभी लोड दिए जाने से पहले ही टूट रही है। जब इस सड़क पर डंपर गुजरेंगे तो बनाई जा रही इस सड़क का कितना बुरा हाल हो जाएगा। क्षेत्रीय विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने बताया कि उनकी 3 साल की गहन प्रयास के बाद सड़क निर्माण को मंजूरी मिली है। सड़क का बजट 16 रुपये करोड़ का था जिसे किसी कारण काट कर 9 करोड का रख दिया गया। उसमें से भी पैसा काट कर दिया जा रहा है। विधायक ने मामले को उत्तराखंड मुख्यमंत्री के सामने ले जाने की बात कही है साथ ही उन्होंने लक्सर एसडीएम से भी कहा है कि सड़क पर जो शौचालय बना लिए गए हैं उन्हें अतिशीघ्र हटाकर सड़क की चौड़ाई पूरी बहाल कराई जाए और सड़क को पूरी चौड़ाई के साथ ही बनाया जाए। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के साथ पहुंचे पीडब्ल्यूडी के एक्शन ने बताया कि सड़क में जहां टाइल्स लगनी है वह नीचे के फर्श पर 28 दिन के बाद लगाई जानी चाहिए थी जबकि ठेकेदार ने उसे सातवें दिन ही लगा दिया जिसके कारण सड़क में दरार आ गई। ठेकेदार को विभाग की ओर से तत्काल नोटिस दिया जाएगा और लगाई गई टाइल्स को हटवाया जाएगा। समय के पूरा होने के बाद ही टाइल्स लगाने का काम पूरा कराया जाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours