हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते संक्रमण पर रोक लगाने के उददेश्य से जहां श्रावण मास मे होने वाली कांवड यात्रा को उत्तराखण्ड तथा उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले ही स्थगित कर दिया था, वही अब 19-20 जुलाई को श्रावण मास मे होने वाले सोमवती अमावस्या के स्नान को भी उत्तराखंड सरकार ने स्थगित कर दिया है। उत्तराखंड पुलिस की ओर से सोमवती स्नान के लिए आने वाले श्रद्वालुओ से अनुरोध किया गया है कि इस वर्ष कोविड के चलते श्रद्वालु स्नान के लिए हरिद्वार न पहुॅचे। 
हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस० ने पुलिस अधिकारियों को श्रद्वालु रोकने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए है। जिसमे कहा गया है कि 19 तथा 20 जुलाई को सोमवती अमावस्या के दौरान हरिद्वार जिले की समस्त सीमाए पूर्णतयाः सील रहेगी। हर की पौडी पर स्नान पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। 
बाहरी प्रदेशों से यदि कोई व्यक्ति हरिद्वार पहुॅचता है तो नियमानुसार 14 दिन का अनिवार्य इंस्टीटयूशनल क्वारंटीन किये जाने का प्रावधान किया गया है। हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्ण राज एस० ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम के अन्तर्गत कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours