हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित नेगी) श्रीनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल सुश्री पीरेणुका देवी के आदेशानुसार जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने, आवागमन को सुदृढ़ बनाये रखने, बाजार की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किये जाने व सड़कों पर खडें अव्यवस्थित वाहनों को पार्किंग स्थलों पर ही पार्क किये जाने के सम्बन्ध में कस्बा पौड़ी, श्रीनगर, सतपुली, कोटद्वार में 02 दिवसीय जागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार प्रदीप कुमार राय, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार अनिल कुमार जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार, यातायात प्रभारी, प्रशासन, नगर निगम, व्यापारियों, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ कस्बा कोटद्वार में यातायात व्यवस्था को सुदृढ बनाने व नगर निगम द्वारा बनाये गये पार्किंग स्थलों को व्यवस्थित करने के सम्बन्ध में बैठक की गयी। नगर निगम को पार्किंग स्थलों पर साईन बोर्ड लगवाने, पार्किंग क्षमता, पार्किंग शुल्क लिखे जाने व पार्किंग स्थलों पर निर्माण से सम्बन्धित सामग्री को हटवाने को निर्देशित किया गया। व्यापारियों को बताया गया कि वह अपनी दुकान का सामान सड़क पर फैलाकर अतिक्रमण ना करें तथा टैक्सी यूनियनों को निर्देशित किया गया कि वह अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंगों में ही लगायें तथा प्रत्येक पार्किंग स्थलों पर यातायात पुलिस नियुक्त रहेगें। इसी क्रम में नगर निगम को शहर में घूम रहे आवारा पशुओं जिनके कारण यातायात व्यवस्था अवरूद्ध होती हैं, दुर्घटनाएं होती हैं व सड़कों पर कूडा कचरा कर गन्दगी फैलातें हैं के स्वामियों का नगर निगम अधिनियम के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पुलिस अधिनियम के तहत भी कार्यवाही की जाएगी।
कस्बा कोटद्वार के अन्तर्गत चयनित पार्किग व्यवस्थाः
1. ग्रास्टनगंज रामलीला मैदान करीब:- (400 चौपहिया वाहन)
2. सिद्धबली मंदिर पार्किग:- (30 चौपहिया वाहन)
यातायात व्यवस्था, पार्किग एवं अतिक्रमण से सम्बन्धित जागरूकता अभियान के पश्चात नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर वाहन अधिनियम एवं पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours