हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लक्सर रुड़की तिराहे पर सडक को जाम करते हुए जमकर नारेबाजी की। बता दें कि बीती 4 जुलाई को कोतवाली क्षेत्र के पीतपुर निवासी एक व्यक्ति का सीधडू गांव के राजेश गुप्ता के साथ विवाद हो गया था, पीतपुर निवासी व्यक्ति की ओर से राजेश गुप्ता के खिलाफ एससी, एसटी के तहत कई धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था, जिसकी जांच लक्सर सीओ राजन सिंह कर रहे हैं भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह का कहना है पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है, पीड़ित पर फैसले का दबाव बना रही है, लगभग एक माह होने को है अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। लक्सर सीओ विवेचना में विफल हो चुके हैं उन्होंने मौके पर पहुंचे एसडीएम पूरण सिंह राणा को ज्ञापन भी सौंपा, ज्ञापन में अवगत कराया गया है जल्द आरोपियों को जेल भेजा जाए और ऐसे भ्रष्टाचारी अधिकारियों का स्थानांतरण कराया जाए। उन्होंने ज्ञापन में चेतावनी देते हुए कहां की अगर जल्द ही आरोपियों को जेल और ऐसे भ्रष्टाचारी अधिकारियों का स्थानांतरण नहीं किया गया तो, भीम आर्मी भारत एकता मिशन उत्तराखंड प्रदेश के समस्त क्षेत्रीय जिला प्रदेश राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा तहसील बंदी रेल बंदी सड़क जाम जैसे कार्यों को जनहित में अंजाम दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी पूरी उत्तराखंड प्रदेश के शासन प्रशासन की होगी। वही एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कोतवाली में जो एससी, एसटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत हुआ है उक्त मुकदमे में विवेचना सीओ कर रहे हैं इन लोगों का कहना है, उक्त मुकदमा मे विवेचना नहीं की जा रही, जानबूझकर उसमें जो अभियुक्त है उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही। उन्होंने बताया इस सबंध मे सीओ से वार्ता की जाएगी और हरिद्वार एसएसपी केे भी संज्ञान लाया जाएगा। ताकि जो रीयल्टी मे चीजें हैं वो सामने आ सके।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours