(रजत चौहान) हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में गरीब तबके के लिये चिकित्सा का काफी अभाव है हालांकि इस क्षेत्र में कई हॉस्पिटल और भी है लेकिन महंगे इलाज के कारण लोग वहां जाने से कतराते है और घर से सम्पन्न व्यक्ति ही वहाँ जाकर स्वास्थ्य लाभ ले सकते है इस गम्भीर समस्या को देखते हुये पुष्पा वालिया चैरिटेबल नर्सिंग होम व शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा एक चैरिटेबल डिस्पेंसरी का उद्घाटन, अन्ननेकी गांव,रोशनाबाद में किया गया, जो कि प्रतिदिन साय 4:30 से 6:30 तक अपनी सेवा प्रदान करेगी, इस डिस्पेंसरी का उद्देश्य इंडस्ट्री में कार्य करने वाले श्रमिको को भी लाभ पहुंचाना है, इस दौरान उधोगपति सुयश वालिया का कहना है अभी फिलहाल डिस्पेंसरी का शुभारंभ कर दिया है जिससे गरीब तबके के लोगो को बहुत फायदा मिलेगा और मात्र 30 रुपये में डॉक्टर जांच भी करेंगे, और दवाई भी देंगे जिससे मरीजो को काफी राहत भी मिलेगी, साथ ही उन्होंने कहा आज एक बड़े हॉस्पिटल बनाने के लिये भूमि पूजन के साथ शिलान्यास भी कर दिया गया है और जल्द इस हॉस्पिटल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा इसके अलावा यहाँ युवा विकास केंद्र का निर्माण भी किया जायेगा, तो वही शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा का कहना है इस डिस्पेंसरी के खुल जाने से इंडस्ट्री के आसपास के लोगो को खासा लाभ मिलेगा, पहले छेत्र में महंगा ईलाज मिलता था पर अब इस चेरेटिबल डिस्पेंसरी से गरीब तबके को काफी राहत मिलेगी, और हमारा यही उद्देश्य है कि इंडस्ट्री के वर्कर के मेडिकल के खर्चे को कम करना और उनको पर्याप्त सुविधा प्रदान करवाना है इस दौरान डॉ महेंद्र आहूजा, संदीप सिंगला, रंजीत टीबरिवाल, परमजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह, श्याम प्रसाद, अमित पंवार, वतन वर्मा, ममता सेंगर, डॉ समीर श्रीवास्तव, कल्पना श्रीवास्तव, मुकुल बंसल, आदि मौजूद रहे।
Home
हरिद्वार
हरिद्वार की गूंज: सिडकुल के पास चैरिटेबल औषद्यालय का उद्धघाटन किया, कंपनियों में कार्य करने वाले श्रमिको को मिलेगी काफी राहत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours