हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर मे एकता नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा एसडीएम पूरण सिंह राणा की अगुवाई में एक बड़ी कार्रवाई की गई। कार्यवाही लगभग ढाई घंटे चली इस कार्रवाई में मेडिकल स्टोर लेबर रूम को सील कर दिया गया। डॉक्टर एकता गोस्वामी अपने एमडी होने के एजुकेशन सर्टिफिकेट नहीं दिखा पाई। नर्सिंग होम में मेडिकल स्टोर के अलावा एक अन्य रूम में भी छिपा कर दवाई रखी गई थी। जिसमें प्रतिबंधित दवाइयां काफी मात्रा में पाई गई। नर्सिंग होम मे बनाया गए लेबर रूम Qओमें रखे उपकरण भी सही नही पाए गए। जिन्हें जनरल डॉक्टर इस्तेमाल नहीं कर सकता। नर्सिंग होम में ज्यादातर दवाइयां ऐसी मिली जिन्हें केवल एमडी एमएस डॉक्टर ही इस्तेमाल कर सकते है। टीम में आये एसी एमओ ने बताया कि इस नर्सिंग होम की लम्बे समय से शिकायत मिल रही थी। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए इस नर्सिंग होम पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में नर्सिंग होम में बहुत सारी खामियां पाई गई। नर्सिंग होम की डॉक्टर एकता गोस्वामी ना तो नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन दिखा पाई और ना ही अपने एजुकेशन सर्टिफिकेट और डॉक्टर एकता गोस्वामी ने अपने आप को एमडी लिखा हुआ है। जबकि वह केवल बीएएमएस डॉक्टर है नर्सिंग होम में लेबर रूम भी पाया गया है। मेडिकल स्टोर भी है लेबर रूम में रखी स्टूमेंट ऐसे हैं। जिनका इस्तेमाल बीएएमएस डॉक्टर नहीं कर सकते। मेडिकल स्टोर का रजिस्ट्रेशन नहीं है। उसमें भी बहुत सारी दवाइयां प्रतिबंधित पाई गई हैं। मेडिकल स्टोर के अतिरिक्त एक ऐसा भी रूम मिला है जिसमें भारी मात्रा में दवाइयां मिली जिनमें अधिकतर दवाइयां प्रतिबंधित हैं। फिलहाल लेबर रूम मेडिकल स्टोर व अतिरिक्त रूम को सील कर दिया गया है। डॉक्टर एकता गोस्वामी के रिकॉर्ड की छानबीन की जा रही है। मौके पर लक्सर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि लक्सर में एकता नर्सिंग होम की लम्बे समय से शिकायत मिल रही थी जिसपर स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई की गई है। जिसमें नर्सिंग होम के लेबर रूम मेडिकल स्टोर व एक अतिरिक्त रूम को सील कर दिया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours