हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र की रायसी चौकी पुलिस ने 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी युवक को धर दबोचा है।वहीं चौकी इंचार्ज ब्रजपाल सिंह ने बताया कि हरिद्वार एसएसपी के दिशा निर्देश अनुसार क्षेत्र में लगातार मादक नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उसी के तहत सतपाल उर्फ थप्पड़ पुत्र जग्गा उम्र 40 वर्ष निवासी शिवपुरी लक्सर को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours