हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हाल ही में जारी हुवे उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर की बोर्ड परीक्षा में देवभूमि मॉडल इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्रा साइन पुत्री इकबाल ने हाईस्कूल परीक्षा में 83 % 500 में से 415 अंक प्राप्त किए। तो वही अन्य छात्रा रितिका ने 80 % नम्बर 500 में से 400 नम्बर प्राप्त किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ललिता पोखरियाल ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुवे शुभकामनाएं दी। विद्यालय में सर्वोच्च प्रतिशत प्राप्त करने वाली इकबाल ने इसका श्रेय अपने मम्मी पापा के अलावा विद्यालय के अनुशासन को दिया। साइन के पापा का अपना व्यवसाय हैं। बड़े होकर रितिका पुलिस अधिकारी बनकर समाज को अपराध से मुक्त करने का सपना रखती है। तो वही विद्यालय की बात करे तो विद्यालय के छात्रों में लड़कियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी है। विद्यालय की प्रधानाचार्या ललिता पोखरियाल ने बताया कि हमारा मानना है कि छात्रों को समय और अनुशासन का महत्व समझाने के बाद ही अच्छा परिणाम प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय का मिशन है कि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले कल समाज और देश बढ़चढ़कर बागडोर संभाले। स्कूल प्रबंधक ओमप्रकाश ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुवे उन्हें भविष्य में और अच्छा परिणाम लाकर स्कूल का नाम रोशन करने को कहा। तो वही योगाचार्य मनोज चौहान का कहना है कि छात्र यदि प्रतिदिन योगाभ्यास करे तो इससे स्मरण शक्ति बढ़ेगी। विद्यालय के अन्य स्टाफ रामकिशोर गुप्ता, ओमकरण चौहान, पंकज पाल, ममता यादव सहित अन्य अध्यापकों ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours