(अमित रतूडी) ऋषिकेश। लाॅक डाउन की वजह से स्थगित की गयी ओपीडी की सुविधा को एम्स ऋषिकेश फिर से शुरु करने जा रहा है। अस्पताल प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अन्तिम रुप देने के बाद इस माह के अन्तिम सप्ताह तक जनरल ओपीडी फिर से शुरु कर देगा। 24 मार्च को देशव्यापी लाॅक डाउन की घोषणा होने के बाद से एम्स ऋषिकेश में जनरल ओपीडी बन्द कर दी गयी थी। हांलाकि इस दौरान, इमरजेन्सी ओपीडी, टेलिमेडिसन ओपीडी और कोविड मरीजों के लिए विशेष ओपीडी दैनिक तौर से जारी रखी गयी है, लेकिन आम मरीजों की समस्याओें को देखते हुए एम्स में शीघ्र ही जनरल ओपीडी फिर से शुरु होने वाली है। एम्स प्रशासन द्वारा इन दिनों व्यवस्थाओं को अन्तिम रुप दिया जा रहा है।
देखें वीडियो
एम्स अस्पताल प्रशासन के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर यूबी मिश्रा का कहना है कि इसके लिए सभी विभागों के विशेषज्ञों से बात हो चुकी है। लगभग 15 दिनों के भीतर जनरल ओपीडी शुरु कर दी जाएगी। ओपीडी शुरु करने से पहले डाॅक्टरों के बैठने की जगह, मरीजों और तीमारदारों के लिए उचित व्यवस्था और सेनेटाईजर तथा मास्क आदि सभी पहुलुओं पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनरल ओपीडी में आने वाले मरीजों को आॅन लाईन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours