हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। एम्स से सोमवार की देर शाम डिस्चार्ज किए गए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के पांच परिजनों को एम्स अस्पताल में दोबारा एडमिट किया गया है। बताया जा रहा है कि होम क्वारंटाइन की समुचित व्यवस्था नहीं होने के चलते ऐसा किया गया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के परिजनों में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाने के बाद मंत्री सहित उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। जिसके बाद सोमवार की देर शाम सभी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। लेकिन होम क्वारंटाइन की समुचित व्यवस्था न होने पर सभी को एम्स अस्पताल में देर रात दोबारा एडमिट कर दिया गया।
देखें वीडियो
निदेशक प्रोफेसर रविकांत के स्टाफ ऑफिसर डॉ० मधुर उनियाल ने बताया कि सोमवार शाम अस्पताल में भर्ती पर्यटन मंत्री के पांच परिजनों को एसिम्टमेटिक जिस व्यक्ति में रोग के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे होंजिसके चलते केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की रिवाइजड गाइड लाइन के मद्देनजर उनके होम कोरंटाइन की समुचित व्यवस्था में रहने की बात पर डिस्चार्ज कर दिया गया था।इसके लिए परिजनों की ओर से एम्स प्रशासन से आग्रह किया गया था। लेकिन परिजनों के होम क्वारंटाइन में रहने की समुचित सुविधाएं नहीं हैं। लिहाजा मरीजों की समुचित चिकित्सा और निगरानी के मद्देनजर सभी परिजनों को दोबारा अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। जिससे संक्रमित परिजनों की भी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और अन्य कोई व्यक्ति भी उनके संपर्क में आकर संक्रमित नहीं हो सके।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours