हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। आम आदमी पार्टी की जन उपयोगी योजनाएं एवं नीतियां आम जनमानस के दिलो-दिमाग में निरंतर घर कर रही हैं। हरिद्वार में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मनोज द्वेदी द्विवेदी ने बताया कि आम आदमी पार्टी का ग्राफ जनता के बीच लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रातः उद्योगपति एवं वरिष्ठ समाजसेवी केंद्रीय अध्यक्ष प्रवासी प्रकोष्ठ यूकेडी देवेश्वर भट्ट ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है । देवेश्वर भट्ट द्वारा आम आदमी पार्टी को और मजबूत किया जाएगा और जनता के समक्ष मौजूदा राज्य सरकार के विभिन्न मोर्चों में जारी असफलताओं को प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। आम जनता मौजूदा कोरोना दौर में वास्तव में असमंजस की स्थिति में है और सरकार यह निर्णय नहीं कर पा रही है की स्वास्थ्य एवं आर्थिकी में किस को तवज्जो दी जाए, इसी असमंजस और पशोपेश में दिन प्रतिदिन संक्रमित कोरोना वायरस का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। देवेश्वर भट्ट ने बताया आने वाले चुनाव में संपूर्ण राज्य में आम आदमी पार्टी को और मजबूत किया जाएगा और जनता की समस्याओं पर और ध्यान देकर सरकार पर दबाव बनाकर उनको तत्परता से दूर किया जाएगा। मनोज द्विवेदी ने इस अवसर पर देवेश्वर भट्ट का स्वागत करते हुए कहा कि निसंदेह देवेश्वर भट्ट के आम आदमी पार्टी में जुड़ने से पार्टी और मजबूत होगी और भविष्य में इसका ग्राफ भी बढ़ता जाएगा और जनता का आशीर्वाद अवश्य मिलेगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours