हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। फर्जी तरीके से और मानकों को दरकिनार कर मेडिकल स्टोर चलाने वाले फार्मासिस्टों की दुकान पर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती की टीम ने छापेमारी की। जिसमें टीम ने गांव नहन्दपुर लक्सर में चल रहे सिम्मी मेडिकल स्टोर की जांच की तो पता चला कि मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के चल रहा था। इतना ही नहीं प्रतिबंधित दवाओं को बेचने के लिये न तो कोई स्टॉक मेंटेन था और न ही कोई रजिस्टर बनाया गया था। जिसमें इन दवाओं के लेने वाले लोगों का विवरण हो। तमाम कमियां मिलने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने कई दवाओं के सैंपल लिये। और मेडिकल को सीज किया गया। वहीं ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत मिलने ओर मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि जिसमें संचालक बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चला रहा था, मेडिकल स्टोर सीज कर दिया गया है और संचालक पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई कराई जा रही है। समाचार लिखें जाने तक संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही हैं। 
    देखें वीडियो: ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती
आपको बता दें कि तेजतर्रार ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती की लगातार कार्रवाई पर झोलाछाप डॉक्टरो और स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। छापेमारी की कार्रवाई का झोलाछाप डॉक्टरों में ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती की खूब चर्चा हो रही है। शहर से लेकर गाँव गाँव व हर गली में झोलाछाप डॉक्टरों ने अपना कब्जा कर रखखा है, ओर बेपन्हा लोगो की जान के साथ खिलवाड़ करके पैसा कमाने में कोई कसर नही छोड़ रहें है। जैसे ही इसकी भनक ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती को लगी तो उन्होंने झोलाछाप डॉक्टरों व मेडिकल संचालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया हैं, जिसके चलते झोलाछाप डॉक्टरों ओर मेडिकल संचालकों पर खतरा मंडराने लगा है, कुछ को तो ड्रग इंस्पेक्टर की भनक लगते ही क्लीनिक ओर मेडिकल संचालक अपना बुरिया बिस्तर उठाकर भाग जाते है, यह होती है सच्चे ईमानदार अधिकारी की पहचान जिसके पहुँचते ही संचालकों में हड़कंप मच जाता है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours