हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गांव बहादरपुर जट में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंघ के संस्थापक राष्ट्रवादी नेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा था डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर के लिए अपना बलिदान दिया था। उन्होंने कहा था इस देश में दो विधान दो संविधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। मोदीजी की सरकार में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना साकार हुआ है। इसके अलावा भाजपा से डॉक्टर विजेंद्र चौहान ने कहा कि केंद्र में भाजपा की मजबूत इरादे वाली सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना दिया है। जिसकी पूरे देश मे हर्ष की लहर है। आज उनकी पुण्यतिथि पर उपस्थित सदस्यों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मंडल महामंत्री सोहन वीरपाल, विकास प्रधान चंद किरण सिंह, अश्वनी पाल, डॉ विजेंद्र चौहान, बालेश्वर चौहान, विवेक चौहान, चीनू चौधरी आदि उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours