(रजत चौहान) हरिद्वार। सड़क दुर्घटना में मृतक एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई तो। शासन प्रशासन से लेकर अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों के होश फाख्ता हो गए। अब प्रशासन मृतक के संपर्क में आये लोगों की सर्चिंग कर उन्हें क्वारन्टीन करने में जुट गया है, बुधवार को हरिद्वार जिले में एक अजीब मामला सामने आया है, दरअसल हुआ यूं कि हरिद्वार क्षेत्र के रानीपुर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत टिबड़ी निवासी एक व्यक्ति सरल सैनी हरिद्वार से बद्रीनाथ के लिए निकला। इस दौरान ऋषिकेश के पास उसकी सड़क दुर्घटना हो गई, हादसे के बाद व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई, बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति का कोरोना सैम्पल लेकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने शव का दाह संस्कार भी कर दिया। बुधवार को हरिद्वार सीएमओ को डॉक्टर सरोज को एम्स पीआरओ हरीश थपलियाल ने बताया कि मृतक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटव आई है। यह खबर आग की तरह फैल गई, जिसके बाद मृतक के संपर्क में आये सभी लोग सकते में आ गए हैं। अब प्रशासन मृतक के संपर्क में आये लोगों की ढूंढ में जुट गया है। क्योंकि उन्हें क्वारन्टीन किया जाना है। उधर, एम्स पीआरओ हरीश मोहन थपलियाल का कहना है कि सरकार की गाइड लाइन के तहत शव को सैंपलिंग लेकर मंगलवार को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक की बुधवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours