हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अधिकारियों के साथ आने वाली बरसात के मौसम को देखते हुए लक्सर क्षेत्र के कुआंखेड़ा, ढाढेकी और मथाना गांव के करीब क्षतिग्रस्त हो चुके तटबंध के हिस्सों को चिन्हित किया। ताकि उनकी मरम्मत कराई जा सके। वही खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने बताया कि खानपुर विधानसभा क्षेत्र का इलाका बाढ़ क्षेत्र इलाका है। अधिकतर यहां बाढ़ आ जाती है। जिसको देखते हुए आज संबंधित अधिकारियों के साथ गांव के करीब बने तटबंध का दौरा किया गया। उन्होंने बताया की इस दौरान जानवरों द्वारा क्षतिग्रस्त किए गए तटबंध के हिस्सों को चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया जून का महीना चल चुका है। कभी भी बरसात हो सकती है। जिससे कि तटबंध को नुकसान हो सकता है और वह टूट सकता है। क्षतिग्रस्त तटबंध की मरम्मत कराई जाएगी। उसको मजबूत कराया जाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours