हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने फर्जी निवास प्रमाण पत्र की बदोलत शिक्षा विभाग में नौकरी पाने वाले एक आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि शिक्षा विभाग में फर्जी निवास प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाले आरोपी शिक्षक के खिलाफ उप शिक्षा अधिकारी सुमन अग्रवाल ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने तहरीर में बताया था कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय झींवरहेडी में तैनात अतुल कुमार का स्थानीय निवास प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है और स्पष्टीकरण तलब करने पर भी वह एसआईटी के समक्ष पेश नहीं हुए। वही लक्सर कोतवाली पुलिस ने आज आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours