हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। भारत माता सप्त सरोवर व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का गठन आज सर्वसम्मति से घोषित किया गया। जिसमें रवि चौहान को अध्यक्ष, विजय कुमार ड्रोलिया महामंत्री तथा भुवन गोस्वामी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव करते हुए सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर अपने हितों के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवि चौहान ने कहा कि लॉक डाउन के कारण हरिद्वार के व्यापार पर बुरा प्रभाव पड़ा है। इस समय मध्यमवर्गीय व्यापारी गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने सरकार से व्यापारियों के हितों की रक्षा करने और उनके लिए राहत पैकेज घोषित करने की मांग की। वहीं महामंत्री विजय कुमार ड्रोलिया ने कहा कि सरकार को व्यापारियों की स्थिति के बारे में गंभीरतापूर्वक सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज व्यापारी और व्यापार दोनों गंभीर चुनौतियों से घिरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी व्यापारियों के हितों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेगी। इस अवसर पर नीरज शर्मा, अतुल गुप्ता, संजय कुमार, गिरीश तिवारी, मनोज तिवारी, अमित कुमार, सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours