हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। व्यक्ति धरती पर अपने कर्मो के अनुसार जीवन यापन करता है। लेकिन इस जीवन को जीने के लिए प्राणवायु (आक्सीजन) सभी को चाहिए। यह प्राणवायु किसी जाति, धर्म, मजहब अथवा पंथ को मानने वाले के लिए अलग अलग नही है। कुदरत ने प्राणवायु समान एवं सुलभ रूप में उपलब्ध कराने के लिए व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति सचेत रहने के लिए प्रेरित किया है। यह विचार भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने ललतारो पार्क में वृक्षारोपण के अवसर पर व्यक्त किए। उन्होने कहा कि पूरी मानवता को पर्यावरण को हानि पहुॅचाने वाली पाॅलिथिन, प्लास्टिक के विरूद्व एक आवाज बन कर संघर्ष करने की आवश्यकता है। पर्यावरण चिंतक भी समय समय पर इसके प्रति लोगों को जागरूक करते रहते है। लेकिन अब इसे एक मुहिम बनाकर जन आंदोलन के रूप में घर-घर, शहर-शहर तथा गांव-गांव तक पहुॅचाना होगा और लोगों को पर्यावरण संतुलन पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करना होगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours