हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर-रुड़की मार्ग पर इस समय ओवरलोड से भरे ट्रैक्टर ट्राली धड़ल्ले से दौड़ रही हैं। बता देगी इन ओवरलोड वाहनों से पहले भी क्षेत्र के कई लोगों की जानें जा चुकी है। बावजूद इसके लक्सर प्रशासन चुप्पी साधे बैठा हुआ है। ऐसा लगता है कि जैसे शासन प्रशासन को आमजन के जीवन से कोई सरोकार ही नहीं रह गया हो और प्रशासन किसी ओर बड़े हादसे की फिराक में बैठा हो। क्षेत्र के स्थानीय लोगों का कहना है कि लक्सर-रुड़की मार्ग पर ओवरलोड वाहन पहले भी कई लोगों को मौत की नींद सुला चुके है। उनका कहना है कि जैसे हालात इस समय लक्सर-रुड़की मार्ग का हैं और ये ओवरलोड वाहन जिस तरह मार्ग से होकर गुजर रहे हैं। भविष्य में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। उनका कहना है कि लक्सर प्रशासन इन ओवरलोड वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिसके चलते यह ओवरलोड वाहन इन टूटी हुई सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। टूटी हुई सड़कें और ओवरलोड वाहन किसी के भी घर के चिराग को बुझा सकती है। अब देखना यह होगा कि लक्सर प्रशासन किस तरह इन ओवरलोड वाहनों पर अंकुश और इस टूटी हुई सड़क का संज्ञान लेता है कब मिल पाएगी इन टूटी हुई सड़कों और ओवरलोड वाहनों से क्षेत्र की जनता को निजात यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours