हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन भानु के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राव फरमान अली ने कहा है कि भाजपा सरकार ने  डीज़ल व पैट्रोल पर भारी टैक्स लगा कर जनता व किसानों के साथ धोखा किया है। राव ने कहा है कि यदि देश में पैट्रोल व डीज़ल को क्रूड प्राइस व रिफाइनरी के खर्च के आधार पर सरकार बेचे, तो पैट्रोल 35 रुपये और डीज़ल 40 रुपये प्रति लीटर  लोगो को मिलेगा, यही बात भाजपा आज से 6 वर्ष पूर्व कहती थी और भाजपा तेल कीमतों को लेकर यही प्रचार भी करती थी और जनता को कहती थी भाजपा की सरकार आने पर जनता को 35 से 40 रुपये प्रति लीटर डीज़ल व पैट्रोल मिलेगा और रसोई गैस भी सस्ती मुहैय्या कराई जाएगी। किसानों का कर्ज माफ करेंगे। फल स्वरूप जनता व किसान भाजपा के झांसे में आ गये और केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार आयी। उन्होंने कहा कि परन्तु भाजपा की कथनी व करनी में फर्क है आज लगातार 21 वे दिन भी डीजल व पैट्रॉल के  दाम बढ़ रहे है। यहाँ तक कि हमेशा से डीज़ल पैट्रोल से 8 -10 रुपये कम रहता था डीज़ल का रेट पैट्रोल से ज्यादा कर भाजपा ने अब तक के तेल के इतिहास को बदल दिया है। फलस्वरूप इस महामारी के दौर में तेल, रसोई, गैस व बसों के किराये में व्रद्धि कर सरकार ने किसान मजदुर व आम जनता की कमर तोड़ कर रख दी है और ना ही किसानों का कर्ज माफ किया है। एक और कोरोना काल के चलते मजदूरों व कर्मचारियों की फैक्टरियों ने छुट्टी कर बाहर निकाल दिया है वही पर महंगाई लगातार बढ़ रही है पैट्रोल  80 रुपये व डीज़ल भी 80 रुपये से ज्यादा में बेचा जा रहा है जो दोगुने से भी ज्यादा है। साथ ही साथ किसान को डीज़ल की ज्यादा आवश्कता होती है उसे अपने खेतों में जुताई, सिचाई व दुलाई का कार्य करना होता है। इस प्रकार मंहगे डीज़ल ने किसान की कमर तोड़ कर रख दी है। किसान पहले से ही कर्ज़ में दबा पड़ा है ऐसे में तेलो के दामो में व्रद्धि किसान के लिए चिंता का विषय है। भारत एक कृषि प्रधान देश है इस प्रकार किसानों की अनदेखी कतई बर्दाश्त नही की जायेगी। यदि सरकार ने शीघ्र ही किसानों की और ध्यान नही दिया, तो जल्द ही भारतीय किसान यूनियन अपने हक की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरेगी। इस मौके पर निज़ाम पठान, रिजवान खान, अमित  दिलशाद खान, महमूद खान साजिद अब्बासी नॉशाद मालिक, रिज़वान कुरैशी, एडवोकेट राव शाहबाज़ आदि उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours