हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार के मनोवैज्ञानिक डाॅ० शिव कुमार को भेल क्षत्रिय समाज द्वारा कोरोना महामारी के दौरान सामाजिक जागरूकता के लिए किए गये कार्यो के लिए कोरोना वाॅरियर्स के रूप भेल सेक्टर 3 कर्मचारी यूनियन कार्यालय मे आयोजित एक कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। भेल क्षत्रिय समाज के महामंत्री सचिन चौहान के कहा कि कोरोना महामारी के संकट के समय भेल समाज ने गरीब, असहाय लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था महाराणा प्रताप एवं पृथ्वीराज चौहान रसोई के माध्यम से 120 दिन संचालित की। इसीप्रकार सामाजिक सरोकार एवं कोरोना के संबंध में रोकथाम तथा उससे जुडे उपायों को अपनी कलम के माध्यम से समाज को जागरूकता बनाये रखने के लिए डाॅ० शिव कुमार को कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह राणा, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र पाल सिंह राठौर तथा भेल क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष भारत भूषण सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours