हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील से उत्तराखण्ड के राज्यपाल को पत्र लिखकर प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना मरीजो को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए राजनीतिक कार्यक्रमो, धरना प्रदर्शनों एवं राशन वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन एक स्थान पर सेकड़ो लोगो की उपस्तिथि वाले सभी आयोजनों पर सख्ती से रोक लगाए जाने की मांग की। सुनील सेठी ने पत्र में लिखा कि लगातार पूरे प्रदेश में सभी पार्टियों द्वारा राजनीतिक कार्यक्रमो का आयोजन कर किसी न किसी बहाने से सेकड़ो लोगो को इकट्ठा किया जा रहा है जबकि सरकारी गाइडलाइन के अनुसार बड़े आयोजनों एक साथ लोगो के इकठ्ठे होने पर रोक है। कई जगह राशन वितरण आयोजनों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही किया जाता न ही मास्क का उपयोग किया जा रहा है जो भविष्य के लिए घातक साबित हो सकता है, राजनीतिक एवं विभिन्न संगठनों द्वारा कई जगहों पर धरने प्रदर्शन के मामले भी सामने आ रहे है जिन पर रोक लगानी अति आवाश्यक है। बढ़ते कोरोना के मरीजो को देखते हुए सरकार को निर्देशित किया जाए ग्रह मंत्रालय के आदेशों का पालन करवाया जाए।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours