हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। खेत में काम कर रहे व्यक्तियों पर जान से मारने की नियत से लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित गोविंद पुत्र भंवर सिंह निवासी शिकारपुर थाना मंगलौर ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि बीती 16 मई को मेरे चाचा व मेरा चचेरा भाई अपने खेत रजबपुर में समय 10:30 बजे दिन में पानी दे रहे थे। आरोप है कि इस दौरान मोहम्मदपुर बुजुर्ग कोतवाली लक्सर के लोग हमारे खेत में घुस आए और गाली गलौज करते हुए हाथों में लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मेरे चाचा और मेरे चचेरे भाई के ऊपर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर इन लोगों से हमारी जान बचाई। आरोप है जाते-जाते ये लोग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। वही लक्सर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और मामले की गहनता से जांच में जुट गई है पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours