हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। समाज में किसी को आगे बढने के लिए पे्ररित करना सबसे नेक कार्य माना जाता है। लेकिन किसी को प्रेरित करने के लिए विषय के ज्ञान के साथ साथ सम-सामायिक होने वाले परिवर्तन का पता होना भी आवश्यक है। ये परिवर्तन प्रेरित करने वाले तथा प्रभावित होने वाले दोनो व्यक्तियों के लिए लाभकारी होते है। सीखने के संबंध में कहाॅ जाता है कि व्यक्ति जन्म से लेकर जीवन-पर्यन्त कुछ न कुछ अवश्य सीखता है। इसलिए सीखना एक नैसर्गिक प्रक्रिया है। एक विद्यार्थी जहां अपने गुरू के माध्यम से प्राप्त ज्ञान द्वारा जीवन के गूढ रहस्यों को समझने का प्रयास करता है। वही समय समय पर इन स्थितियों मे परिवर्तन के साथ गुरू को भी ज्ञान की नई विद्या तथा पद्वतियों को सीखने की आवश्यकता पडती है। जिसके लिए फैक्ल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम का संचालन भारत सरकार के मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय द्वारा विश्वविद्यालय की सेवाओं से जुडे शिक्षकों को प्रोन्नत प्रक्रिया के तहत भाग लेना अनिवार्य किया हुआ है। गुरूकुल कांगडी विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ0 शिव कुमार ने आनलाईन 5-दिवसीय फैक्ल्टी डवलपमेंट कार्यक्रम में 22-26 मई तक औरंगाबाद में भाग लिया है। महाराष्ट्र के भारतीय वैज्ञानिक शोध एवं विश्लेषण संस्थान तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से सम्बद्व फिजिकल एजूकेशन फाउन्डेशन आफ इण्डिया संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 22-26 मई तक आनलाईन फैक्ल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया। जिसमे नई विद्याओं से रू-ब-रू होने के लिए डाॅ0 शिवकुमार ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। डाॅ0 शिव कुमार ने बताया कि फैक्ल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम में प्रतिदिन विशेषज्ञों के भिन्न भिन्न विषयों के महत्व पर व्याख्यान तथा एसाईनमेंट मिलना तथा बारीकी से अध्ययन करके उससे जुडें प्रश्नों का जवाब दिया जाना आवश्यक होता है। इस प्रदर्शन के आधार पर फैक्ल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम की सफलता निर्भर करती है। जिसमे डाॅ0 शिव कुमार सफल रहे है। इस संबंध के पेफी के राष्ट्रीय सचिव डाॅ0 पीयूष जैन तथा भारतीय वैज्ञानिक शोध एवं विश्लेषण संस्थान के अध्यक्ष डाॅ0 बप्पासाहिब मास्क ने बधाई दी है। कार्यक्रम के संयोजन डाॅ0 संदीप जगतार ने फैक्ल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम में सफल होने पर मेल द्वारा डाॅ0 शिव कुमार को सफल होने पर प्रमाण पत्र भेजकर बधाई दी है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours