हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। ब्लॉक बहादराबाद अंतर्गत कटारपुर गांव में राशन डीलर द्वारा राशन वितरण किया गया।  जिसमें ग्राम प्रधान द्वारा राशन लेने आए पात्रों को कपड़े के थैले दिए गए। ग्राम प्रधान द्वारा लोगों से अपील की गई कि जिस समय आप लोग बाजार जाएं आप सभी लोग अपना कपड़े का थैला साथ लेकर जाय। जिससे कि गांव में पॉलिथीन का प्रयोग ना हो सके, पॉलिथीन का प्रयोग गांव में पूर्ण तरह से प्रतिबंधित है। थैला पाने वाले ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही थी। उन्होंने ग्राम प्रधान नूतन कुमार का आभार व्यक्त किया। ग्रामीण सुलेमान ने कहा कि गांव के इतिहास में पहली बार नूतन कुमार ऐसा प्रधान बना है कि बिना किसी सम्मान के लालच में निरन्तर जियापोता- कटारपुर गांवों के विकास के प्रति समर्पित रहते हैं। हाल ही मे फेरुपुर से जुड़ने वाली और गांव को मुख्य सड़क से जुड़ने वाली सड़को के गड्ढे भरवाये जा रहे हैं। गांव का स्कूल हो, रास्ते हो, नालियां हो, या पंचायत भवन पूरे गांव की सुंदरता देखते ही बनती है। इस अवसर पर आदित्य चौहान, खेम सिंह, प्रदीप सैनी, अकरम आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours