हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। देश के विभिन्न राज्यो में लम्बे समय से चलते आ रहे क्रमबद्ध लॉक डाउन के बाद केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक -1 प्रारम्भ किया हुवा है। जिससे अब हरिद्वार सड़को पर आवागमन सामान्य से बढ़ा हुवा है। उसका अन्य कारणों में से हरिद्वार में इन दिनों कुम्भ मेला 2021 की तैयारी भी जोर शोर से चल रही है। जिसके चलते सड़को पर लम्बे लम्बे 18 टायरों वाले ट्रक, डंफर आदि चल रहे हैं। इससे पहले शहर से बाहर विभिन्न पुलिस चौकियों से भारी ट्रैफिक को शहर में रात 8 बजे के बाद ही प्रवेश की अनुमति होती थी। हरिद्वार पुलिस को चाहिए कि वो शहर से बाहर बनी विभिन्न पुलिस चौकी इंचार्ज को दिशा निर्देश जारी करे कि वो भारी वाहनो को शहर में प्रवेश हेतु ऐसी व्यवस्था लागू करे ताकि शहर में जाम भी न लगे और कुम्भ मेले के विकास कार्य भी निरन्तर जारी रहे। इसके लिये संवेदनशील, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों जैसे कनखल का कृष्णा नगर बाजार, बुद्धि माता मंदिर, में ट्रैफिक पुलिस, सामान्य पुलिस, अथवा चुस्त होमगार्ड की तैनाती की जाय। दूसरा दो भारी वाहनों के बीच मे इतने समय का अंतर रखा जाय ताकि शहर में जाम न लगे। लम्बे लम्बे कई कई ट्रको को जब कोई कार, बाइक, या अन्ये वाहन ओवर टेक करता है तो कई बार ओवर टेक करने वाले वाहन की गति ज्यादा होने के कारण दुर्घटना होने की सम्भवना बढ़ जाती है। चौकी इंचार्ज द्वारा भारी वाहनों में कंडक्टर का होना सुनिश्चित किया जाना भी आवश्यक है। यदि कोई स्कूटी या बाइक सवार गलत साइड से ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास करे तो ऐसे में सहायक कंडक्टर द्वारा चालक को सावधान कर दिया जा सकता है। ताकि कोई अप्रिये घटना न घटे। ऐसा भी देखा जा रहा हैं कि इन भारी वाहनों के पीछे नम्बर प्लेट किसी पर नही तो किसी की पढ़ने योग्य नहीं है। सीपीयू को भी चाहिए कि वो हेलमेट के अतिरिक्त इन संवेदनशील मुद्दों पर ध्यान दे। हरिद्वार पुलिस के अधिकारियों की चाहिए कि जो जवान यातायात व्यवस्था बनाने की अपेक्षा मनोरंजन, मोबाइल, या अनावश्यक वार्तालाप ने व्यस्त रहते हैं उनके साथ सख्ती से पेश आये। इस विषय मे ट्रैफिक एस.पी आयुष अग्रवाल ने बताया कि हम सभी ड्यूटी वाले स्थानों पर पुलिस बल की समीक्षा कर रहे है। सभी तैनात जवानों को सतर्क रहने के लिये कहा गया है। जो जवान आदेशो का उलंघन करेगे उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। हरिद्वार की जनता हरिद्वार पुलिस से उम्मीद करेगी कि उनके प्रयासों से आजकल हरिद्वार की सड़कों पर जो 18 टायर वाले लम्बे लम्बे ट्रक, डंफर की जो बाढ़ सी आयी है उनसे कोई अप्रिये घटना न घटे। इसके लिये सभी वाहन चालकों को भी ध्यान देना होगा कि पल भर की जल्दबाजी ही हमेशा घातक सिद्ध हुई है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours