हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। एक सशक्त कार्यकत्र्ता की पहचान उसके कार्यो से परिलक्षित होती है। वही कार्यकर्ता सही अर्थो में पार्टी का सिपाही होता है जो जनता के लिए सेवाभाव से तत्पर रहे तथा पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिक तक पहुॅचा सके। ऐसे कार्यकर्ता का पार्टी भी सम्मान करती है। इसी भाव से उत्तराखण्ड सरकार में शासकीय प्रवक्ता तथा लोकप्रिय कैबिनेट एवं शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने अनिल पुरी को हरिद्वार विधानसभा के लिए प्रतिनिधि मनोनीत किया है। दायित्व मिलने पर अनिल पुरी ने कहाॅ कि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व मे सरकार की विकास से जुडी योजनाओं को जन-जन तक पहुॅचाने के लिए वे सदैव प्रयत्नशील रहेगे। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का आभार ज्ञापित करते हुए अनिल पुरी ने कहाॅ कि वे पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप मे दिये गए दायित्व का निष्ठा पूर्वक पालन करते रहेगे। दायित्व मिलने पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अनिल पुरी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश कौशिक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या अन्नू कक्कड, जिला महामंत्री विकास तिवारी, मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा, सौरभ शर्मा, अमित चन्दवानी, गुरविन्दर सिंह, प्रदीप कालडा, अमित भाटिया, नरेश शर्मा, धनश्याम, किशन बजाज, शक्ति त्यागी, उज्जवल पंडित आदि उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours