हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर खानपुर के नियामतपुर गांव में बीती 13 मई को गुड़गांव हरियाणा से दो महिला आई थी जो कि वहां एक कंपनी में कार्य करती थी दोनों महिलाओं को 14 मई को होम क्वॉरेंटाइन किया गया था और 15 मई को इनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। जिसकी आज रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जैसे इसकी खबर लक्सर प्रशासन को लगी तो लक्सर उपजिलाधिकारी, सीओ लक्सर, थाना प्रभारी खानपुर व स्वास्थ्य विभाग की टीम आनन-फानन में गांव में पहुंची और महिला को उपचार के लिए हरिद्वार अस्पताल भेजा गया और प्रशासन के द्वारा गाइडलाइन के तहत पूरे गांव के प्रभावित क्षेत्र को एहतियात के तौर पर कंटेंनमेंट जॉन बनाकर सील किया गया। वही लक्सर प्रशासन का कहना है निगरानी की जा रही है कि उन महिलाओं वह उनके परिजनों के संपर्क में जो भी व्यक्ति आए हैं टीम बनाकर जांच की जा रही है और उनके सैंपल भी लिए जाएंगे। और क्षेत्र को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours