हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। मेयर गौरव गोयल, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा व सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट द्वारा प्रतिदिन रुड़की नगर निगम के अलग-अलग वार्डों में पर्यावरण मित्रों द्वारा नालों की सफाई का कार्य बरसात से पूर्व करने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, जिसके लिए नगर निगम रुड़की की नाला गैंग बहुत तेजी के साथ नालों की सफाई का कार्य कर रही है। बड़े-बड़े नाले जिनमें नाला गैंग द्वारा सफाई करना मुश्किल है, उन नालों की सफाई का कार्य जेसीबी द्वारा किया जा रहा है। खंजरपुर, रामपुर चुंगी पर नालों की सफाई का कार्य किया गया। बरसात से पूर्व नालों में जमी सिल्ट को निकालने का काम तेजी से कराया जा रहा है। नगर निगम रुड़की जलभराव की समस्या से रुड़की शहर व शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। मेयर गौरव गोयल ने बताया कि वर्षा ऋतु में नगर के अनेक क्षेत्र में भारी जलभराव की समस्या दशकों से बनी हुई है।इसके निदान के लिए इस बार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि नगर निगम क्षेत्र की जनता को वर्षा से जलभराव की समस्या से मुक्ति मिल सके।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours