हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। उत्तराखंड के तत्वाधान में आयोजित अपने प्रयासों से द्वितीय निर्धन बालिका का विवाह भेल सेक्टर 5 में सफलता पूर्वक किया गया। कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए रुड़की निवासी नवयुवक का स्थानीय जरूरतमंद व पिता विहिन कन्या के साथ रामलीला मैदान सेक्टर 5 भेल हरिद्वार में सफलता पूर्वक किया गया। लड़की का कन्यादान वरिष्ठ नागरिक बृजबाला शर्मा द्वारा किया गया।
जिसमें रीना तोमर, आशुतोष शर्मा ने इस पुण्यसोच के लिए सभी जरूरी हर आवश्यक कार्य करवाएं और शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व टीम के सदस्यों कैलाश भंडारी, धर्मेन्द्र विश्नोई, हिमांशु चौधरी, अरुण शर्मा, अजय अरोड़ा, अंशुल शर्मा, सोनिया, त्रिभुवन नारायण, पल्लवी तोमर, अभिषेक यादव, व रेणु गौड ने इस पुण्य कार्य को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग किया। फाउंडेशन की ओर से रीना तोमर ने अपर जिलाधिकारी हरिद्वार, मंडी आयुक्त उत्तराखंड से मिले सहयोग की तारीफ की गई। आशुतोष शर्मा ने कहा कि संस्था की ओर से भविष्य में ऐसे सामाजिक कार्य होते रहेंगे, उन्होंने भेल प्रशासन व स्थानीय सामाजिक सहयोग के लिए सभी का आभार प्रकट किया।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours