हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। भगवती पुरम वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में एसडीओ ग्रामीण संदीप शर्मा से मिला। जिसमें उन्होंने भगवती पुरम कॉलोनी में विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि भगवती पुरम कॉलोनी जियापोता में लो वोल्टेज की समस्या हर समय बनी रहती है, जिससे कॉलोनी वासियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर केवल एक ढाई सौ के वी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है जबकि कॉलोनी में 200 से अधिक परिवार निवास करते हैं। इस कॉलोनी में दूसरे कमर्शियल कनेक्शन भी हैं उन्होंने इस कॉलोनी में एक और ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में भगवती पुरम अध्यक्ष संदीप कुमार, गोवर्धन, राजेंद्र सिंह, बिजेंदर चौहान, राजेश रैना, नीरज नेगी, रविशंकर, कृपाल सिंह तोमर, अशोक राज, सामंत, मुकेश, तारादत्त, चतुर सिंह आदि रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours