हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। अभियांत्रिकी एंड प्रोद्योगिकी संकाय गुरुकुल कांगड़ी विश्विद्यालय में चैलेंजेज इन मॉस्फेट टेक्नोलॉजी पर वेबिनार का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम के अध्यक्ष कुलपति रूप किशोर शास्त्री ने किया, उन्होंने अपने भाषण में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग का देश की प्रगति में योगदान पर चर्चा की, उन्होंने कहा  की जिस तरह चीन, जापान इलेक्ट्रॉनिक्स के फील्ड में आत्मनिर्भर है उसी तरह हमारे देश को भी इलेक्ट्रॉनिक्स के फील्ड में आत्मनिर्भर बनने की आवशकता है, उन्होंने अभियांत्रिकी एंड प्रोद्योगिकी संकाय के डीन प्रोफेसर पंकज मदान तथा उनकी  टीम को शुभकामनाये दी तथा छात्रों  और देश हित के लिए ऐसे वेबिनार करने पर जोर दिया, उन्होंने कहा के कोरोना महामारी के समय वेबिनार ही ज्ञान के प्रचार  का एक मात्र  तरीका है इसलिए ऐसे वेबिनारो का आयोजन होते रहना जरुरी है। अभियांत्रिकी एंड प्रोद्योगिकी संकाय के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर पंकज मदान ने मॉस्फेट टेक्नोलॉजी के इकोनोमिकल पहलु पर चर्चा की तथा कार्यक्रम के आयोजन के लिए डॉ. विपुल शर्मा अध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन अभियांत्रिकी और कार्यक्रम का संचालन  कर रहे असिस्टेंट प्रोफेसर, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन अभियांत्रिकी, अनुज कुमार शर्मा को शुभकामनाये  दी। डॉ. विपुल शर्मा ने आमंर्तित व्याख्याता डॉ. पंकज पाल तथा प्रतीक अग्रवाल का एवं सभी पार्टिसिपेंट्स और मुख्य वक्ताओं का स्वागत  किया, डॉ. पंकज पाल  ने  मॉस्फेट टेक्नोलॉजी पर छात्रों के प्रश्नो का उत्तर दिया, वेबिनार में विश्वविद्यालय के  छात्रों के आलावा अन्य विश्वविद्यालयो  के छात्रों और प्रोफेसरों  ने हिस्सा लिया वेबिनार में कुल मिलाकर १७३ प्रतिभागी शामिल हुए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours