हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी सुरेंद्र सोलंकी के आह्वान पर आज उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री सुशील राठी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य में किसानों की दिन-प्रतिदिन बढ़ती समस्याओं के संबंध में उपजिलाधिकारी पुरण सिंह राणा के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को दस सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा ज्ञापन में मांग की गई है कि उत्तराखंड राज्य के किसानों की समस्याओं का जल्दी निदान किया जाए और किसान को जो हमारे अन्नदाता है। उनकी ओर सरकार ध्यान रखें। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि किसानों को कोरोना वायरस घोषित किया जाए। किसानों की फसलों को बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि तथा लॉक डाउन के दौरान भारी नुकसान झेलना पड़ा है उसकी भरपाई 100% केंद्र व राज्य की सरकारें करें। उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि सभी कंपनियों एवं कर्मचारियों को बैंक में जिस प्रकार छूट दी गई है। उसी प्रकार किसानों को कर्ज में छूट दी जाए व फसल बैचते समय किसानों से बैंकों द्वारा जबरदस्ती कर्ज़ ना वसूला जाए। उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि उत्तराखंड सरकार एवं देशभर के किसानों को कर्जा मुक्त किया जाए। जब तक की सारे कर्ज अविलम्ब माफ किये जाए। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि किसानों को डीजल में 50% की छूट दी जाए किसानों को अब तक के बिजली पानी के बिल माफ किए जाएं किसानों को ग्राम पंचायत स्तर पर सैनिटाइजर और मार्क्स का सरकार के द्वारा निशुल्क वितरण कराया जाए। उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि इस महामारी के संकट काल में किसानों को गन्ने में प्रयुक्त होने वाली रासायनिक खाद और उर्वरक पर विशेष सब्सिडी प्रदान की जाए उत्तराखंड राज्य में किसानों की फसल गेहूं चावल व गन्ने एवं अन्य का रेट वर्तमान महंगाई के हिसाब से अविलंम्ब बढ़ाया जाए।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours