हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर के सुल्तानपुर गांव में उस समय कोहराम मच गया, जब एक किशोरी की तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली चपेट में आने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी ट्रेक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया, गुस्साए परिजनों ने ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ जमकर हंगामा काटा। जैसे इसकी सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और बामुश्किल लोगों को समझा कर शांत किया, और शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा और ट्रैक्टर ट्राली को कोतवाली ले आई। वही किशोरी की मौत से परिजनों में शोक की लहर है, कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि सूचना मिली थी कि एक किशोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से मौत हो गई है, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक जागृति पुत्री अशोक उम्र लगभग 12 वर्ष निकट रविदास मंदिर सुल्तानपुर निवासी है अभी परिजनों की और से तहरीर प्राप्त नहीं हुई तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours